डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल पहुंचे अस्पताल, छिंदवाड़ा के बच्चों के इलाज का लिया जायजा

जबलपुर: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार शाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की न्यूनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में छिंदवाड़ा जिला अस्पताल से रेफर होकर आए बच्चों के उपचार की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने भर्ती बच्चों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे इलाज के बारे में डॉक्टरों से विस्तार से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए और सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा और जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने और जरूरत के मुताबिक हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

Next Post

एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा करेंगे भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई

Sun Aug 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 अगस्त (वार्ता) दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 73 सदस्यों वाली भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई करेंगे। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंकने वाले खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा एशियन […]

You May Like