8 दिन से अंधेरे में 8 गांव, किसानों ने घेरा बिजली दफ्तर

अशोकनगर। सोमवार को बहादुरपुर में स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय को 8 गांवों के दर्जनों किसानों ने घेर लिया। किसानों ने करीब एक घंटे तक कार्यालय के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका कहना था कि बीते 8 दिनों से उनके गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इस कारण उनका दैनिक जीवन तो अस्त-व्यस्त हो ही गया है, साथ में खरीफ सीजन की धान फसल के लिए खेत तैयार करने में उन्हे देरी हो रही है। बाबरौद के किसान अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि उन्हे 10 हेक्टेयर में धान की रोपाई करनी है। धान के खेत को पहले पानी से भरकर तैयार करना होता है। लेकिन कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसी तरह मिर्जापुर गांव के भूरा कटारिया ने बताया कि उनके खेतों व घरों में बिजली नहीं दी जा रही है। आठ दिन से वह लगातार कंपनी के कर्मचारियों से सवाल कर रहे हैं लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा। जिससे मजबूरन उन्हे प्रदर्षन करना पड़ा। इस प्रदर्षन में बाबरौद, मिर्जापुर, खिरिया खुर्द, सोसायटी चक्क, बलक चक्क, हरपाल चक्क, महोली एवं गोरा के किसान शामिल रहे। प्रदर्षन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया था। इसके बाद वितरण केन्द्र प्रभारी बाबूजी मंडेलिया ने किसानों का ज्ञापन लेकर समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Next Post

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरा मजदूर, मौत

Mon Jun 23 , 2025
नीमच। कृष्णा रेसिडेंसी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान रतलाम जिले के गरवाड़ा निवासी रामचंद्रन के रूप में हुई है। रामचंद्रन संजय अग्रवाल और हरीश पाटीदार की कॉलोनी में बन रहे मकान में काम करता था और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।