जबलपुर: शहर में घुसपैठियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने वेरिफिकेशन अभियान शुरू कर दिया है। देर रात कोतवाली पुलिस बंगाली कारीगरों के ठिकानों पर पहुंची और पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की जांच की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बढ़ते अपराध, आतंकी हमले और बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह तो नहीं रहे है इन्हीं संभावना और सुरक्षा के मद्देनजर घुसपैठियों की पहचान करने के लिए वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बंगाली कारीगरों के पहचान पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। सराफा में अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
