निर्माणाधीन मकान की छत से गिरा मजदूर, मौत

नीमच। कृष्णा रेसिडेंसी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान रतलाम जिले के गरवाड़ा निवासी रामचंद्रन के रूप में हुई है। रामचंद्रन संजय अग्रवाल और हरीश पाटीदार की कॉलोनी में बन रहे मकान में काम करता था और वहीं रह रहा था। रात के समय वह मकान की छत पर गया। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत के चारों ओर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण मजदूर संतुलन खोकर नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मजदूर छत पर क्यों गया था। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा।

Next Post

चंदेरी के जारसल में मिडिल स्कूल के कमरे की छत गिरी

Mon Jun 23 , 2025
अशोकनगर। जिले में लगातार हो रहीं बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो वहीं पेड़, कच्ची दीवारे गिरने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी के ग्राम जारसल से सामने आया, जहां लगातार हो रहीं बारिश के कारण मिडिल […]

You May Like