सिंगरौली: जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी खुटार के पिपरा झांपी गांव में युवक अंबेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों ने युवक की मौत को सामान्य न मानते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में हमारी बात खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव से हुई तो उन्हेंने बताया कि“अभी हम और हमारा सारा स्टाफ मौके पर ही मौजूद है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद जल्द खुलासा किया जाएगा। यदि इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
