सनकी आशिक: शादी से इनकार करने पर दरिंदे ने युवती की नाक काटी

भोपाल। शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित ऐरोसिटी पार्क के पास बीते 4 सितम्बर को एक खौफनाक वारदात हुई. जहां 22 वर्षीय युवती पर आरोपी ने धावा बोल दिया. युवती रास्ते से गुजर रही थी तभी आरोपी दिनेश जाटव आ गया. उसने युवती को रास्ते में रोकते हुए पहले बात करने की कोशिश की. जानकारी सामने आई है कि आरोपी दिनेश जाटव लंबे समय से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था. गुरूवार को भी जब आरोपी ने युवती के साथ ऐसा किया तो युवती ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया. इस बात से नाराज आरोपी दिनेश बौखला गया. गुस्से में आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती पर हमला कर दिया. आरोपी ने चाकू से युवती की नाक काट दी. घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

हाईवे पर बैठे गौवंश पर चढ़ा वाहन, 20 गौवंश की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया जाम

Fri Sep 5 , 2025
ब्यावरा। गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि में गुना रोड पर अंधगति से दौड़ रहे वाहन ने अलग-अलग जगह हाईवे पर मौजूद गौवंश को कुचल दिया. हादसे में 20 से अधिक गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई. इस दु:खद घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. लोगों ने खानपुरा जोड़ तथा घोड़ापछाड़ […]

You May Like