बीएसएफ ने शूटिंग टीम को दिए अत्याधुनिक हथियार

इंदौर:सीमा सुरक्षा बल ने अपनी शूटिंग टीम को आधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए स्पोर्ट्स हथियारों का बड़ा अपग्रेड किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के हथियारों के शामिल होने से प्रशिक्षण और प्रतियोगिता प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है.सीमा सुरक्षा बल ने अपनी स्पोर्ट्स वेपन प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत करते हुए ओलंपिक स्तर के नवीनतम हथियारों को शामिल किया है.

आधुनिकीकरण की इस प्रक्रिया के तहत 37 स्पोर्ट्स हथियारों की खरीदी की स्वीकृति दी गई है. इनमें से स्विट्जरलैंड निर्मित 14 आईएसएसएफ पिस्टल प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष हथियारों की आपूर्ति जारी है. इन हथियारों में .177 एयर पिस्टल मोरीनी, .22 एलआर फ्री पिस्टल मोरीनी सीएम 84 ई और .32 एसडब्ल्यू पर्डिनी पिस्टल एचपी शामिल हैं. उन्नत तकनीक, उच्च सटीकता और बेहतर एर्गोनॉमिक्स वाली ये पिस्टलें निशानेबाजों की दक्षता को नई ऊंचाई देंगी.

टीम अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के अनुकूल उपकरणों पर अभ्यास कर सकेगी
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक हथियारों की उपलब्धता से प्रशिक्षण संरचना मजबूत होगी और टीम अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के अनुकूल उपकरणों पर अभ्यास कर सकेगी. इससे प्रदर्शन की गुणवत्ता, निरंतरता और सटीकता में भी बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही बीएसएफ निशानेबाजों को उन्हीं श्रेणी के हथियारों पर प्रशिक्षण मिलेगा, जिनका उपयोग ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शीर्ष खिलाड़ी करते हैं. संस्था का कहना है कि खेल संरचना को सुदृढ़ बनाने और निशानेबाजों के व्यावसायिक कौशल को लगातार बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है.

Next Post

बांग्लादेश में भड़की भीषण हिंसा: शेख हसीना पर फैसले से पहले धमाके

Mon Nov 17 , 2025
शेख हसीना पर फैसले से पहले बांग्लादेश में हिंसा भड़की। ढाका समेत कई शहरों में आगजनी, धमाके और सड़क जाम हुए। हालात बिगड़ने पर सेना और बीजीबी तैनात की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता विरोधी अपराधों के मामले में आज इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल फैसला सुनाएगा। इस […]

You May Like