छतरपुर में 24 घंटे में 2.4 इंच बारिश 

छतरपुर। छतरपुर जिले में बीते कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह भर तक इसी तरह वर्षा जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में 2.4 इंच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। तेज़ हवाएं 16 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं और वातावरण में नमी 98% तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने तेज़ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

छतरपुर में जून-जुलाई में कहां कितनी बारिश–

छतरपुर: 48.3 इंच

बिजावर: 48.3 इंच

नौगांव: 46.6 इंच

बड़ामलहरा: 45.9 इंच

गौरिहार: 37 इंच

राजनगर: 33.9 इंच

लवकुशनगर: 27.6 इंच

बक्स्वाहा: 26.4 इंच

बांधों की स्थिति और नदी का बढ़ता जलस्तर:

बुधवार शाम 5 बजे सिंहपुर बांध के दो गेट खोलकर 1415 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे उर्मिल नदी का जलस्तर करीब 3 फीट बढ़ गया। वहीं रात 9 बजे, उर्मिल बांध के तीन गेट खोलकर 2755 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

Next Post

नर्सिंग कोर्स पास कर चुकीं छात्राओं को नहीं मिली नियुक्ति, डीन को ज्ञापन

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर। बीएससी नर्सिंग कोर्स में पास होने के बाद ट्रेनिंग हो चुकी छात्राओं को आज तक नियुक्ति नहीं मिली है, जिसके विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा नगर अध्यक्ष विजय रजक के नेतृत्व में नर्सिंग छात्राओं व संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल हॉस्पिटल के डीन डॉ नवनीत […]

You May Like