चर्च, मॉल में उपद्रव करने वाले गुंडे, भारतीय सभ्यता से उनका नाता नहीं : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि कई महानगरों और शहरों के चर्च, मॉल आदि स्थलों पर जो लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं उनके कारनामों से देश की छवि दुनियाभर में खराब हो रही है इसलिए विश्व समुदाय को यह बताना जरूरी है कि ये गुंडे हैँ और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को यहां सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले दो दिन से चर्च, मॉल आदि जगहों पर कुछ लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं। ये सब गुंडे हैं और हिंदू धर्म तथा भारतीय सभ्यता से इनका कोई संबंध नहीं है। ये अराजक तत्व हैं जो गुंडगर्दी फैलाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “राम नवमी और हनुमान जयंती पर ये लोग मस्जिदों के बाहर जा कर डीजे बजाते हैं, उकसाने वाले गाने बजाते हैं। क्रिसमस पर ये लोग चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, सैंटा क्लॉज की टोपी खींचते हैं, तोड़फोड़ करते हैं। कौन हैं ये मूर्ख।” कांग्रेस प्रवक्ता ने इन उपद्रवों में लिप्त लोगों को संघ द्वारा लगाये ज़हरीले बीजों से निकली खरपतवार करार दिया है और कहा है कि यह गुंडे तत्च हैं जो ना हिंदू धर्म के हो सकते हैं और ना ही भारतीय सभ्यता से इनका कोई नाता हो सकता है।

Next Post

मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है पूर्वोत्तर भारत: नड्डा

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और पूर्वोत्तर के राज्यों में हवाई, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है। श्री […]

You May Like

मनोरंजन