बागली: सावन माह के दूसरे सोमवार को बागली नगर की सामाजिक संस्था ओम महाशक्ति ग्रुप के सहयोग से लगातार 11वे वर्ष मातृशक्ति मंडल द्वारा निकाली ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ राधा कृष्ण गोपिया हनुमान जी और अन्य देवी देवता किरदार के रूप में साथ में रहे इस दौरान महिला समूह से जुड़ी सभी उम्र की महिलाएं युवा शक्तियों दुर्गा वाहिनी से जुड़ी बालिकाएं विशेष रूप से शामिल रही यात्रा के दौरान वंदे मातरम और महाकाल के नारे गूंजाय मान रहे बागली नगर में अभी तक निकाली सभी यात्राओं में सोमवार को निकली यात्रा सर्वश्रेष्ठ बताई गई इस यात्रा में धर्म भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति रंग भी दिखाई दिया दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निकली इस यात्रा में सभी समुदाय के लोग शामिल रहे यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि रिमझिम फुवारों के बीच निकली यात्रा वास्तविक सावन का एहसास कर रही थी ।जटाशंकर तीर्थ पहुंचने पर सभी कावड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया एवं महतं बद्री दास महाराज से आशीर्वाद लिया यात्रा में शामिल देवी देवताओं के किरदार आकर्षक नृत्य करते हुए सभी को लुभा रहे थे तिरंगा लिए युवा देशभक्ती का जज्बा जगा रहे थे। यात्रा में बागली नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव उपाध्यक्ष आरती विपिन शिवहरे सहित कई पार्षद पूर्व पार्षद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल रहे। देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा के दौरान गांधी चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया
