
खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शनिवार को खंडवा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण कर ई-मंडी और ई-नेम योजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर भुगतान, मंडी शुल्क, और व्यापार से जुड़ी समस्याएं सुनीं। मंडी थाली योजना की गुणवत्ता जांची और बारिश के जल संग्रहण हेतु रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिए। बाद में ग्राम भ्रमण कर सीताफल, प्याज, खीरा, आम की खेती और बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्नत कृषि यंत्रों और खाद उपलब्धता की स्थिति का भी आकलन किया गया। किसानों से संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
