पारुल गुलाटी बनीं ‘डोनाली’ का हिस्सा, डकैती करते आएंगी नज़र

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री पारुल गुलाटी सिरीज़ डोनाली में काम करती नजर आयेंगी।

पारुल गुलाटी जल्द ही दर्शकों को अपने नए पीरियड ड्रामा डोनाली में एक दमदार अवतार में नज़र आएंगी। इस सिरीज़ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ई. निवास ने किया है।

डोनाली में चंकी पांडे, दिव्येंदु शर्मा, बरुण सोबती, संध्या मृदुल और पारुल गुलाटी जैसे शानदार कलाकार नज़र आएंगे। 1960 के दशक के चंबल के डकैतों की कहानी पर आधारित यह सिरीज़ एक ज़बरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

ग्वालियर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शूट की गई यह सिरीज़ ग्वालियर, पनिहार और अन्य छोटे कस्बों के असली लोकेशंस को दिखाती है, जिससे इसकी कहानी को एक वास्तविकता का अहसास मिलेगा। कहा जा रहा है कि चंकी पांडे और पारुल गुलाटी इस सिरीज़ में डकैतों की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

पारुल ने कहा, “डोनाली ई. निवास सर के दिल के बहुत करीब है। मेरी भूमिका काफी परतों वाली और दमदार है। इस किरदार के ज़रिए दर्शकों को मेरा एक नया रूप देखने को मिलेगा, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।इसके अलावा, इतने शानदार कलाकारों चंकी सर, बरुण और दिव्येंदु के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है। इस कहानी में एक गहरा भावनात्मक पहलू भी है, जो इसे और खास बनाता है।”

डोनाली इस साल के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है, जो दर्शकों को चंबल के डकैतों की जटिल ज़िंदगी और उस दौर की उथल-पुथल भरी दास्तान से रूबरू कराएगी।

Next Post

पतंजलि फूड्स का मुनाफा 71.3 प्रतिशत बढ़ा

Tue Feb 11 , 2025
मुंबई (वार्ता) भारतीय बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2.2 अरब रुपये के मुकाबले 71.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 3.7 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने सोमवार को नियामकीय फाइलिंग […]

You May Like

Play sound