दो साल से फरार कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने देवास जिले में दबिश देकर उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जो वर्ष 2023 में हुई हत्या के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था.मामला सितंबर 2023 का है, जब पंढरीनाथ क्षेत्र में गैंगस्टर सलमान लाला गैंग से जुड़े बदमाशों ने तलवार और चाकू से हमला कर मोहम्मद रियाज उर्फ एमआर शानू की हत्या कर दी थी.

इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी बादशाह घटना के बाद से फरार था. हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि वह देवास जिले के बागली इलाके में छिपा है. जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी अजय राजौरिया के नेतृत्व में एसआई यतींद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक आरिफ खान और आरक्षक जितेंद्र यादव व सतेंद्र की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी का कहना है कि इस केस का एक आरोपी फिरोज निवासी कबूतरखाना अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Next Post

डॉक्टर पर किया लाठी-डंडों से हमला

Mon Aug 25 , 2025
इंदौर:देपालपुर थाना क्षेत्र के बनोड़िया गांव में रविवार रात एक युवा डॉक्टर पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए […]

You May Like