हल्की बारिश के बाद छतरपुर में बढ़ी ठंड

छतरपुर। जिले में मंगलवार रात हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। देर रात करीब 4 मिलीमीटर बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिसके बाद सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा महसूस किया गया। ठंडी हवाओं के साथ गलन बढ़ने से लोग एक बार फिर अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार–बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 10 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की वजह से बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। वातावरण में नमी अधिक रही, जिससे ठंडक बनी रही। आज आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता घटकर करीब 400 मीटर रह गई।

मौसम विभाग ने अचानक हुए इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को बताया है। विभाग का कहना है कि बादल छंटने के बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और तेज होगी।

Next Post

सुबह बारिश के बाद सूरज और बादलों के बीच चली लुकाछिपी 

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर‌। आज सुबह बारिश के बाद धूप खिल उठी। सुबह रिमझिम बारिश से शहर की सड़कें भींगी। झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन चढ़ने के बाद बादल छंटने लगे और चटक धूप निकल आई। इसके बाद बादलों का मिजाज फिर से बदल गया। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी […]

You May Like