सुबह बारिश के बाद सूरज और बादलों के बीच चली लुकाछिपी 

जबलपुर‌। आज सुबह बारिश के बाद धूप खिल उठी। सुबह रिमझिम बारिश से शहर की सड़कें भींगी। झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन चढ़ने के बाद बादल छंटने लगे और चटक धूप निकल आई। इसके बाद बादलों का मिजाज फिर से बदल गया। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चल रही हैं। बादल मंडरा रहे हैं। वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊँचाई पर अवस्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक टूफ वर्तमान में पूर्वोत्तर अरब सागर से उत्तर पंजाब तक, सौराष्ट्र, कच्छ तथा पश्चिम राजस्थान से होकर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक विस्तृत है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 250 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम प्रभावी है।

Next Post

महिला बाउंसर, युवक पर चाकू अड़ा मंगलसूत्र, मोबाइल, नगदी लूटी

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर। पनागर व कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरों ने महिला बाउंसर और युवक पर चाकू अड़ाकर मंगलसूत्र-बैग समेत मोबाइल, नगदी लूट ली। पनागर पुलिस ने बताया कि श्रीमति हेमलता बर्मन 30 वर्ष निवासी गांधी ग्राम बुढागर गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह होटल में बाउंसर का काम करती है। […]

You May Like

मनोरंजन