बेकाबू टेम्पो ने कार और बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

ग्वालियर: कम्पू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टेम्पो ने पहले सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी और फिर पीछे लेते समय एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो बच्चे घायल हो गए, जबकि आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सिंधिया नगर मरघट पहाड़िया निवासी 44 वर्षीय बेताल सिंह परिहार ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 अगस्त को दोपहर 3.15 से 3.30 बजे भरोसा डेयरी के पास नया बाजार में टेम्पो क्रमांक MP-07-RA-4707 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले मयंक अग्रवाल की स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इसके बाद टेम्पो को पीछे करते समय उनके बच्चों अमरीश और अनुष्का की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अमरीश के हाथ की उंगली में चोट आई। बच्चों ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन लेकर भाग निकला।

कम्पू थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत अज्ञात टेम्पो चालक के खिलाफ मामला कायम किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक महादेव सिंह कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Next Post

जेल से फरार हुआ बंदी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun Aug 9 , 2026
ग्वालियर: केन्द्रीय जेल ग्वालियर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के बावजूद एक बंदी जेल में दाखिल नहीं हुआ और फरार हो गया। मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like