इश्क के आगे दीवारें ढहीं: सलाखों के पीछे शुरू हुई जेलर और कैदी की प्रेम कहानी, अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

छतरपुर। जिले का लवकु‌शनगर इन दिनों एक अनोखी शादी को लेकर चर्चा में है. यहां एक मैरिज हाउस में सतना केंद्रीय जेल में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए,

जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात सतना जेल में हुई थी. उस समय फिरोजा खातून जेल में वारंट इंचार्ज के पद पर तैनात थीं, जबकि धर्मेंद्र सिंह जेल में सजा काट रहा था. वारंट सेक्शन में काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई.

धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2007 में चर्चित कृष्ण दत्त दीक्षित हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था. करीब 14 साल जेल में बिताने और अच्छे आचरण के चलते रिहा होने के बाद भी दोनों के बीच रिश्ता बना रहा.

परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी का फैसला लिया. लवकुशनगर में हुए इस विवाह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिरोजा खातून का कन्यादान किया. हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई यह शादी अब इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

 

Next Post

मीट मार्केट के सामने अवैध निर्माण का आरोप  दुकानदार ने की निगमायुक्त से शिकायत

Fri May 8 , 2026
सतना : शहर के नजीराबाद क्षेत्र में स्थित मीट-मत्स्य मार्केट के सामने पार्किंग व चहरदिवारी पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. इस मामले की शिकायत उक्त मार्केट के एक दुकानदार द्वारा निगमायुक्त से की गई है.शहर के खंूथी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद यासीन ने जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like