मोरवा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव

सिंगरौली:मोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सीटीआई रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पवन उर्फ छोटू पनिका पिता शतंधारी पनिका निवासी चकरिया के रूप में हुई है।

सूचना पर मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और युवक की पहचान समेत जांच शुरू की। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर मोरवा से चकरिया इसी रास्ते से जाता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतः रेलवे ट्रैक के पास से धक्का लगने के कारण वह करीब पांच फीट नीचे गिर गया होगा, जिसमें चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। गौरतलब है कि 15 दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक के आसपास यह दूसरी घटना है, जिससे रेलवे व क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Next Post

कैमा रेलवे जंक्शन के विकास में तेजी,तीसरे प्लेटफार्म का काम जारी

Mon Oct 5 , 2026
सतना: रीवा,पन्ना रेलवे लाइन के विस्तार के साथ सतना से लगे पुराने स्टेशन कैमा को न सिर्फ जंक्शन बना दिया गया है. आने वाले समय मे होने वाले विस्तार को देखते हुए स्टेशन में अन्य यात्री सुविधाएं बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं.पश्चिम मध्य रेलवे के लिए आने […]

You May Like