ग्वालियर शहर में आज भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

ग्वालियर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास के मद्देनजर आज दिनभर के लिए ग्वालियर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पर रोक लगा दी गई है। चिरवाई नाका, बेला की बावड़ी, हुरावली, बड़ागांव और सुसेरा से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

भिंड-मुरैना रूट: भिंड से आने वाला ट्रैफिक लक्ष्मणगढ़, निरावली और जलालपुर होकर सागरताल की ओर जाएगा। मुरैना से झांसी जाने वाले वाहन निरावली, सागरताल और बहोड़ापुर के रास्ते बेला की बावड़ी निकलेंगे।वैकल्पिक मार्ग: बहोड़ापुर से कंपू-आमखो जाने के लिए इंदरगंज से नई सड़क का रास्ता खुला रहेगा।

Next Post

सांईखेड़ा में नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Thu Dec 25 , 2025
सिलवानी: तहसील के ग्राम सांईखेड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राष्ट्र शौर्य समृद्धि नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम रायश्री गार्डन, सांईखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ विविध धार्मिक अनुष्ठानों […]

You May Like