मध्य रात्रि से सुबह के बीच हुई लगभग तीन इंच बारिश 

शुजालपुर, इस वर्ष जब से वर्षाकल शुरू हुआ है उसके बाद पहली बार शुजालपुर नगर सहित आसपास के अंचलों में मूसलाधार बारिश अब देखने को मिली, रविवार की रात लगभग 2 बजे से सोमवार की सुबह तक अच्छी बारिश हुई. इस दरमियान लगभग तीन इंच पानी बरसा और क्षेत्र तरबतर हो गया. सोमवार को दिनभर हल्की मध्यम व तेज बारिश का क्रम चलता रहा. मौसम की इस पहली तेज बारिश से जलाशयों में भी जल स्तर बढऩे लगा है. क्षेत्र से गुजरने वाली जमधड़ नदी सोमवार की दोपहर को छोटे पूल से ऊपर बह रही थी तो नेवज नदी में भी पानी का बहाव बढ़ गया. उधर तालाबों में भी पानी की आवक बढऩे लगी है. मौसम की इस तेज बारिश से किसानों के साथ ही आमजनों ने भी राहत की सांस ली क्योकि लगभग दो माह का समय वर्षाकाल का बीत जाने के बाद भी अच्छी बारिश के लिए क्षेत्रवासी तरस रहे थे, फसलों पर भी संकट मंडरा रहा था. सोमवार की अल सुबह बारिश इतनी तेजी से हुई कि शहर के कई हिस्सों में नालियों व नालों का पानी मार्गों पर बहता नजर आया, एमजी रोड पर पानी की टंकी से लेकर टेंपो चौराहे के मध्य सडक़ पर नाली का पानी बह रहा था. तेज बारिश के कारण सुबह 11 बजे तक जनजीवन भी प्रभावित हुआ और शैक्षणिक संस्थाओं में भी बच्चों की उपस्थिति कम रही.

Next Post

परशुराम महिला मंडल मंदसौर द्वारा पौधारोपण

Mon Aug 10 , 2026
मंदसौर। हरियाली ईश्वर की अनुपम देन है, हरियाली देखकर मन आनंद से भर जाता है। इसलिए वर्षा काल में इस प्रकृति का ऋण चुकाने का सबसे अच्छा अवसर है कि हम अधिकतम पौधे लगाएं क्योंकि पौधे ही प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का एकमात्र शक्तिशाली साधन है। इसी से समस्त […]

You May Like