सरकारी बंगलों पर कब्जे के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आप ने कराया एलपीयू में हमला: सिरसा

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के पर्यावरण मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली से गये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगियों ने पंजाब में सरकारी बंगलों पर कब्जा कर रखा है और इसी मामले से ध्यान भटकाने के लिए आप ने दिल्ली से लगभग पांच सौ लोगों को भेजकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हमला करवाया है।
श्री सिरसा ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर कहा कि पंजाब के लवली यूनिवर्सिटी में हुआ बवाल ‘आप’ की एक सोची-समझी चाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल, श्री सिसोदिया और श्री सुरेंद्र जैन के लोगों ने पंजाब सरकार के सरकारी बंगलों पर कब्जा कर रहा है और जब यह मामले मीडिया में आया तो आप ने इस मामले से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली से अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर हमला करवाया।
उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने पंजाब में सरकारी बंगलों पर कब्जा कर रखा है। उनमें ‘आप’ की एक महिला कार्यकर्ता गायत्री बिश्नोई भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “सुश्री बिश्नोई जो श्री सिसोदिया की कार्यकर्ता बतायी जा रही हैं, उन्होंने सरकारी बंगले पर कब्जा जमा रखा हैं। वहां वह अपने परिवार के साथ रह रही थीं। जब यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आया, तो इससे ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली से चार-पांच सौ लोगों को भेजकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और जेन-जी पर हमला करवाया गया।”
श्री सिरसा ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने इस मामले से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली कार्यकर्ता भेजकर एलपीयू में हमला करवाया और प्रचारित किया कि वहां दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय में दुष्कर्म की घटना को सिरे से खारिज किया और सरकारी बंगलों पर कब्जा के मुद्दे पर घिरी पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के जरिये वहां माहौल बिगाड़ने का काम किया है और जेन जी में दहशत का स्थिति पैदा करने की कोशिश की है।

.....

Next Post

चंदनपुरा-मेंडोरा में 60 मीटर सड़क का प्रस्ताव, संरक्षित वन क्षेत्र पर उठे सवाल

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। मास्टर प्लान 2047 में चंदनपुरा-मेंडोरा के संरक्षित वन क्षेत्र के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क का प्रस्ताव सामने आया है। इसी क्षेत्र में पिछले मास्टर प्लान के दौरान सड़क और ग्रीन बेल्ट को लेकर करीब 1500 आपत्तियां दर्ज हुई थीं। 2025 के एनजीटी आदेश में चंदनपुरा को महत्वपूर्ण वन […]

You May Like