मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप ने ईरान पर बोला हमला, केशम द्वीप पर बरसाई मिसाइलें, होर्मुज के पास बढ़ा तनाव

US Iran Military Strikes: वाशिंगटन, अमेरिकी सेना ने मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले ईरान के रणनीतिक केशम द्वीप को निशाना बनाया। हमले के बीच ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान पर अनिश्चितता जताई।


मुख्य बातें

  • अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया
  • केशम द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है
  • ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमले की योजना से इनकार किया

US Attack on Qeshm Island: अमेरिका में आज यानी 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हमले किए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सोमवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया। इससे पहले ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने द्वीप पर कई विस्फोट होने की जानकारी दी थी। केशम द्वीप रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, केशम द्वीप पर किया गया हमला हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर किए गए सीमित हमलों की श्रृंखला का ताजा मामला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये हमले छोटे स्तर पर किए गए और इन्हें जानबूझकर गुप्त रखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों का मकसद ऐसा संकेत देने से बचना है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

ट्रंप ने दी थी हमले की धमकी
ईरान पर नए हमलों की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की संभावना पर बात की। उन्होंने ईरान के खिलाफ हमले फिर से शुरू करने की अपनी धमकी पर अमल को लेकर अनिश्चितता जताई। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि तेहरान के साथ समझौता होने की संभावना भी बनी हुई है।

जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह मंगलवार को होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले केशम द्वीप पर हुए हमले ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। हालांकि, ट्रंप के बयान के मुताबिक, फिलहाल चुनाव के बाद बड़े हमले की योजना को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

जेडी वेंस ने जताई थी समझौते की उम्मीद
डोनाल्ड ट्रंप ने जहां सोमवार को ईरान पर हमले के संकेत दिए थे। इससे उल्ट उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भरोसा जताया था ईरान के साथ जल्द ही समझौता हो सकता है। वेंस ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई को पत्र लिखा था। वेंस ने कहा था दोनों देशों के बीच अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने एक करीब एक घंटे पहले राष्ट्रपति को इस बातचीत के बारे में अवगत कराया है।

मिडटर्म चुनाव एग्जिट पोल रिपब्लिकन पीछे
अमेरिका में आज यानी 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान होना है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के लिए मतदान होता है। अमेरिका की कांग्रेस दो सदनों से मिलकर बनी है। इनमें पहला हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा और दूसरा सीनेट है। हालांकि इससे पहले करीब पांच करोड़ लोगों ने अर्ली वोटिंग प्रक्रिया के तहत अपना वोट डाल दिया है। अर्ली वोटिंग को लेकर सामने आए सभी एग्जिट पोल में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को पीछे बताया गया है।

प्रतिनिधि सभा में कुल 435 सदस्य होते हैं और इन सभी सीटों पर हर दो साल में चुनाव कराया जाता है। वहीं, सीनेट में कुल 100 सदस्य होते हैं। सीनेटर का कार्यकाल छह साल का होता है, लेकिन सभी सीटों पर एक साथ चुनाव नहीं होता। हर दो साल में लगभग एक-तिहाई सीटों पर मतदान कराया जाता है। यह चुनाव ट्रंप के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इससे उनकी कुर्सी को तो सीधे कोई खतरा नहीं है लेकिन अगर सीनेट और कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो जाता है, तो इससे इनकी शक्ति पर लगाम लगाई जा सकती है। ऐसे में ट्रंप किसी भी हाल में यह चुनाव जीतना चाहते हैं।

हर चीज पर लगाऊंगा वीटो: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में मिडटर्म चुनाव को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि डेमोक्रेट-कंट्रोल्ड कांग्रेस से वे कैसे निपटेंगे? इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है, तो मैं मिस्टर वीटो बन जाऊंगा। मैं उन्हें किसी भी तरह इसे बर्बाद नहीं करने दूंगा।

ट्रंप ने कहा कि वे डेमोक्रेट्स द्वारा भेजे गए बिलों को खारिज कर देंगे। इसके बाद उन्हें बातचीत की टेबल पर लाने के लिए वह वीटो पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वे चीजें भेजेंगे। हम उस पर वीटो लगाएंगे। और आखिर में जब एक-दो महीने बर्बाद हो जाएगा। तब वे आएंगे और हम तब उनसे डील करेंगे।

 

Next Post

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

Tue Nov 3 , 2026
एंड्रिया सेलेस्टे साउलो ने आपदा प्रबंधन के लिए भारत की तारीफ की है। उन्होंने दूसरे देशों के लिए रोड मॉडल बताया है। साइक्लोन अर्नब के बाद मुरासु की तैयारी को लेकर उन्होंने पोस्ट किया है। मुख्य बातें WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ की है आपदा […]

You May Like