
ग्वालियर। चामुंडा कोटेश्वर मंदिर हिन्दू महासभा समिति द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य, दीनानाथ कुशवाहा की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता रामकिशन राठौर की उपस्थिति में भजनों के गायन के साथ 51 महिलाओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र राठौर ने किया। भजनों की प्रस्तुति राजाबेटी, पुष्पा गौड, गोरादेवी कुशवाहा, गिरजा राठौर, विजय लक्ष्मी भारद्वाज आदि महिलाओं ने दी। 2 अगस्त को सायं 6 बजे 51 महिलाओं को भजन रसिका सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
