सतना:नगर निगम क्षेत्र में आगामी समय में किए जाने वाले डामरीकरण सड़कों के निर्माण कार्यों को लेकर आज महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर निगम कार्यालय में इंजीनियरों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सड़कों के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर महापौर श्री ताम्रकार ने नगर निगम के इंजीनियरों को सख्त हिदायत दी कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सड़कें मानक गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूर्ण की जाएँ।महापौर ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि आने वाले दिनों में शहर की सभी प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो और नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान थोड़ा धैर्य रखें, क्योंकि संपूर्ण शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए वे पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रहे हैं।बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री आर. पी. सिंह, सभी सहायक अभियंता (ए.ई.), जोन प्रमुख एवं सभी उपयंत्री उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
