मोबाइल झपट्टामार गैंग पकड़ाई ,19 मोबाइल और बाइक जब्त 

इंदौर. शहर में राहगीरों से मोबाइल झपटने वाले गिरोह पर आजाद नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 19 लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार 11 फरवरी को 22 वर्षीय फरियादी खुशी पिता जनैदीश चेनन निवासी धर्मशाला, मालाखेड़ी ने थाना आजाद नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका का मोबाइल आजाद नगर के कबीर मंदिर के पास एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति झपटकर ले गया था. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए राहगीरों से मोबाइल झपटकर उन्हें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बेच देते थे. पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रास्ते में कपड़े बदले थे. साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय विकास उर्फ बच्चा पिता लक्ष्मण वघेल निवासी विराट नगर, मूसाखेड़ी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में विकास ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की. विकास की निशानदेही पर उसके अन्य साथी वरुण पिता राकेश श्रीवास (निवासी मयूर नगर, मूसाखेड़ी), रोहित उर्फ काला पिता ताराचंद मोरे (उम्र 25, निवासी इदरीश नगर, मूसाखेड़ी), सुनील पिता रामसिंह इंगले (उम्र 30, निवासी रामनगर, मूसाखेड़ी) को भी गिरफ्तार किया गया। इन चारों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया था.

Next Post

जिला अस्पताल सीधी की पुरानी एम्बुलेंसों में देर रात लगी आग 

Fri Mar 7 , 2025
नवभारत न्यूज सीधी 7 मार्च । जिला अस्पताल सीधी की पुरानी एम्बुलेंसों में लगी भीषण आग से एंबुलेंस जलकर खाक हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6-7 मार्च की दरम्यानी रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल सीधी की आग लगने से खाक हुई चार पांच पुरानी एंबुलेंस में […]

You May Like