सतना/ मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में अमरपाटन क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने अचानक वाहनों की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दो वाहन अवैध रूप से खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़े गए। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
जप्त किए गए वाहनों में एमपी 17 जेडडी 7935 और एमपी 17 जेडएम 9028 शामिल हैं। दोनों वाहनों को सुरक्षार्थ थाना अमरपाटन में खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहन का प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
