जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभायेंगे

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में गुरुवार को नए न्यायाधीश पुष्पेंद्र यादव, जय कुमार पिल्लई, आनंद सिंह बहरावत, हिमांशु जोशी, अजय कुमार निरंकारी और अतिरिक्त न्यायाधीश रामकुमार चौबे, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन व भगवती प्रसाद शर्मा ने पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व इन 10 नए न्यायाधीशों को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने कोर्ट रूम क्रमांक-.एक में गरिमामय समारोह के दौरान शपथ ग्रहण कराई। साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर मंगलकामना की। सभी नव नियुक्त न्यायाधीशों ने एक स्वर में कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने वह कृत-संकल्पित हैं। इसके अलावा सभी ने अपने मार्गदर्शकों व स्वजनों सहित अन्य का स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का धर्म निभाया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने नियुक्ति-पत्रों का वाचन किया। इसके बाद महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, एमपी स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राधेलाल गुप्ता, सीनियर एडवोकेट काउंसिल की अध्यक्ष शोभा मेनन, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार अध्यक्ष संजय अग्रवाल, केंद्र शासन के स्थायी अधिवक्ता पीयूष भटनागर व हाईकोर्ट बार इंदौर व ग्वालियर के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त न्यायाधीशों का व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने पर अपनी मंगलकामना प्रेषित की। वर्तमान में हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं। अभी 34 जज कार्यरत हैं। 10 नए न्यायाधीशों के साथ अब कार्यरत जजों की संख्या बढक़र 44 हो गई है, अभी भी जजों के नौ पद रिक्त हैं।

हाईकोर्ट बार ने सभी नव नियुक्त न्यायाधीशों का किया अभिनंदन-

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सिल्वर जुबली आदर्श सभागार में सायंकाल सभी नव नियुक्त 10 जजों के साथ न्यायमूर्ति दीपक खोट व विवेक सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट बार अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, सचिव परितोष त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, संयुक्त सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, विनोद मिश्रा, गरिमा तिवारी, रवींद्र प्रताप सिंह, प्रियंक चंसोरिया व स्मिता केहरी उपस्थित थी।

Next Post

शिकायतों के त्वरित निराकरण में शाजापुर अव्वल,CM ने दी कलेक्टर को बधाई

Wed Jul 30 , 2025
शाजापुर।जिला लगातार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। मई और जून 2025 में जिले ने 55 जिलों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टर ऋजु बाफना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में बधाई […]

You May Like