कार की टक्कर पर विरोध करना पड़ा महंगा, युवती पर ईंट-ब्लॉक से हमला

इंदौर:पाटनीपुरा इलाके में सड़क किनारे खड़ी बाइक को कार से टक्कर मारने के विरोध पर एक युवती को गंभीर हमले का सामना करना पड़ा. युवती पर न केवल गालियों की बौछार की गई, बल्कि ईंट और ब्लॉक से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.घटना कपड़ों की दुकान चलाने वाली अंजू उर्फ अनिता के साथ हुई. जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़ी बाइक को कार से टक्कर मारने पर कार चालक से उलझी, तो मामला बिगड़ गया.

आरोपी मनोज खटके ने पहले गाली-गलौज की, फिर थोड़ी ही देर में सीमा खटके, ऋषि खटके और तनिष्क भी मौके पर पहुंच गए. चारों ने मिलकर अंजू पर ईंट और ब्लॉक के टुकड़ों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

रील्स और वाहनों के शौक ने बना दिया वाहन चोर

Mon Jul 28 , 2025
इंदौर:इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक और तेज रफ्तार बाइक का जुनून इसी शौक को पूरा करने के लिए तीन युवकों ने वाहन चोरी को पेशा बना लिया. एरोड्रम थाना पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के कब्जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत […]

You May Like