बांदकपुर कॉरिडोर के भूमिपूजन पर बैठक, 9 को आएंगे CM

विनय असाटी

दमोह: बांदकपुर कॉरिडोर के भूमिपूजन को लेकर तैयारियां दमोह में तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्री, सांसद, विधायक और पुलिस प्रशासन अधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हो रही है। इधर,श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में कॉरिडोर भूमिपूजन को लेकर 9 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

इसी को लेकर आज मप्र शासन के मंत्री धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर श्री कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम आर एल बागरी, हटा राकेश मरकाम, पथरिया निकेत चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत, ब्रजेश सिंह, तहसीलदार, मंदिर बांदकपुर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री मेहता, पंकज हर्ष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारी गण और मंदिर से जुड़े जन मौजूद हैं।

Next Post

नाइजीरियन ड्रग तस्कर से इंदौर में चल रही पूछताछ

Mon May 5 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक नाइजीरियन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जैकब देशभर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई में संलिप्त रहा है। फिलहाल उसे इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है, जिससे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।कुछ […]

You May Like