कर्क रेखा स्थल बना आकर्षक सेल्फी पॉइंट, पर सफाई की अनदेखी बिगाड़ रही चमक

सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बेरखेड़ी चौराहे के पास स्थित कर्क रेखा स्थल आजकल पर्यटकों और राहगीरों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। हर दिन सैकड़ों लोग यहां रुककर नो शैडो जोन की अनोखी भौगोलिक विशेषता का अनुभव करते हैं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 21 जून को दोपहर 12 बजे यहां व्यक्ति की परछाई गायब हो जाती है, क्योंकि उस समय सूर्य की किरणें 90 डिग्री पर पड़ती हैं, यही इसे अद्वितीय बनाता है।

लेकिन प्रसिद्धि के बावजूद यह स्थल अव्यवस्था का शिकार है। आसपास कचरा और गोबर के ढेर फैले हैं, न सुरक्षा की व्यवस्था है और न ही शौचालय या कचरा पात्र। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। भोपाल और विदिशा के बीच बसे इस आकर्षक स्थान को यदि साफ-सुथरा और सुसज्जित किया जाए, तो यह प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है। फिलहाल, बदहाल सफाई व्यवस्था प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है।

Next Post

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में 210 मेगावॉट की यूनिट फिर हुई बंद

Wed Oct 29 , 2025
सतीश विश्वकर्मा उमरिया। बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 210 मेगावॉट तीसरी यूनिट बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद करनी पड़ी। मरम्मत जारी है, दो-तीन दिनों में पुनः शुरू होगी। लगातार तकनीकी खराबियों से संयंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं […]

You May Like