
भोपाल। शहर में पुलिस ने जालसाजी केस में फरार चल रहे घोषित इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी साल 2023 से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था. पुलिस उपायुक्त ने 2 हजार रूपये के ईनाम की उद्दघोषणा आरोपी पर की थी. शनिवार को आरोपी के घर मे छुपे होने की सूचना मिलने पर आरोपी दीपक ठाकुर की गिरप्तारी की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया गया. थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस के मुताबिक जालसाजी के आरोपी के खिलाफ आवेदक सुल्तान ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोपी सरोज ठाकुर और दीपक ठाकुर निवासी अमीरगंज के खिलाफ कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया था. आरोपियों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन संबंधी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस कार्यवाही में आरोपी दीपक ठाकुर संरक्षक घटना के बाद से फरार था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी.
