दमोह: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मामले में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वसीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का एक आरोपी तनवीर कुरैशी (मुन्ना मास्टरमाइंड) निवासी बजरिया वार्ड नंबर 07 कसाई मंडी दमोह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
दूसरे आरोपी वसीम खान निवासी पठानी मुहल्ला दमोह को भोपाल से पुलिस की अभिरक्षा में ले लिया गया है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, पुलिस रिमांड पर भी ले सकती है,बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक आरोपी को भोपाल से तत्काल ही गिरफ्तार किया था, वहीं दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जिनसे और भी पूछताछ बारीकी से पुलिस के द्वारा की जा रही है।
