पुलिस का सृजन अभियान: महिला सशक्तिकरण के लिए कानून और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

भोपाल। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे “सृजन” अभियान के अंतर्गत आज एक इंडोर क्लास आयोजित की। इस सत्र में महिला संबंधी कानूनों पर चर्चा की गई, जिसमें 79 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत महिलाओं को प्राप्त समान अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निषेध अधिनियम (2012) जैसे महत्वपूर्ण कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्भया केस के बाद हुए विधिक सुधारों, परिवार न्यायालयों की भूमिका तथा डालसा और विधिक प्राधिकरणों की सेवाओं पर भी प्रकाश डाला।

आउटडोर सत्र में प्रशिक्षिका अंशु राजावत ने बच्चों को शारीरिक अभ्यास एवं आत्मरक्षा के लिए USA (Unarmed Combat Six) तकनीकों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने कानूनी जानकारी से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सशक्त और आत्मरक्षित बनाना रहा।

Next Post

कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 पटवारियों को निलंबन का नोटिस

Mon Jun 2 , 2025
खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फार्मर आईडी के कार्य में लापरवाही करने पर 6 पटवारियों को निलंबन का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिसमे खण्डवा के ग्राम सांवखेड़ा के पटवारी आशीष गौर, सिंगोट के ग्राम नांदिया के पटवारी साक्षी गौर,चिच गोहन के पटवारी राजेंद्र महाजन,खंडवा […]

You May Like