
खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फार्मर आईडी के कार्य में लापरवाही करने पर 6 पटवारियों को निलंबन का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिसमे खण्डवा के ग्राम सांवखेड़ा के पटवारी आशीष गौर, सिंगोट के ग्राम नांदिया के पटवारी साक्षी गौर,चिच गोहन के पटवारी राजेंद्र महाजन,खंडवा नगर के बडग़ांव भीला पटवारी अशोक सिंह तंवर,पुनासा के ग्राम रीछी के पटवारी सतीश राठौर, मुंडई के पटवारी गौरव सोनी शामिल हैं।
उधर,जल संरक्षण के लिए रूफवॉटर हार्वेस्टिंग का उपयोग अधिक से अधिक करने। जिले की समस्त पक्की छतों पर रूफवाटर हार्वेस्टिंग कार्य किए जाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने इस कार्य को चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शासकीय भवन शेष है उन पर रूफवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाए। इसके बाद रूफ वाटर हारवेस्टिंग के कार्य को शासकिय आवासों में, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में,दो मंजिला आवासीय भवनों आदि में चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक, वर्कशॉप,संगोष्ठि आदि आयोजित कर जनता को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक किया जाये।
