दिव्यांगों को सम्मान से जीने का हक

सीहोर।समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम मध्यभारत प्रांत की वार्षिक योजना बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अरुणा राय सम्मिलित हुए.

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की. मुख्य वक्ता संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने संगठन की आगामी योजनाओं, सेवा कार्यों एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन दिया. विधायक सुदेश राय ने सक्षम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता और सहयोग पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान डायरेक्टर डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला ने की. विशिष्ट अतिथि प्रांत अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे. वहीं विशेष अतिथियों में समाजसेवी अरुणा राय डॉ. पुष्पा कन्नौजिया, अतुल विपुल चांडक ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

 

 

 

 

Next Post

एसपी ने सुनी शिकायतकर्ताओ की समस्याएं

Wed May 20 , 2026
सीहोर। आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए एसपी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्वयं दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना.जनसुनवाई में कुल 29 शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like