सगे जीजा ने की चोरी की कोशिश, विरोध करने पर साली का दबाया गला

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम लाहौद में एक कलयुगी जीजा ने अपनी ही साली के घर में चोरी की नियत से अलमारी खोलने का प्रयास किया। जब महिला की नींद खुली और उसने विरोध किया, तो आरोपी जीजा ने उसका मुंह और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लाहौद निवासी श्रीमती शशि पटेल (52) ने बताया कि बीती रात उसकी छोटी बहन रेखा पटेल का पति रामबरन पटेल और उसका लड़का अमित पटेल निवासी बटरंगी ट्रैक्टर में उड़द और मूंग बेचने के लिए खितौला मंडी आए थे। पीड़िता के बेटे सौरभ पटेल ने भी अपना अनाज उसी ट्रैक्टर में लोड कर दिया था। इसके बाद सौरभ और अमित अनाज बेचने मंडी चले गए, जबकि बहनोई रामबरन पटेल लाहौद स्थित पीड़िता के घर पर ही रुक गया।

रात में खाना खाने के बाद रामबरन घर की परछी में लेट गया और शशि पटेल अपने कमरे में सोने चली गईं। देर रात रामबरन दबे पांव शशि के कमरे में घुसा और वहां रखी अलमारी को चोरी की नीयत से खोलने लगा। अलमारी खुलने की आवाज से शशि की नींद खुल गई। जैसे ही शशि ने शोर मचाया, रामबरन ने उसका मुंह और गला दबा दिया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, अगर हल्ला करोगी तो जान से खत्म कर दूंगा।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए रामबरन को जोर से धक्का दिया और कमरे से बाहर भागकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने फोन पर अपने बेटे सौरभ को पूरी आपबीती सुनाई। खुद को फंसता देख आरोपी रामबरन पटेल मौके से फरार हो गया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामबरन पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Next Post

सिरफिरे आशिक ने दो बार तुड़वाया युवती का रिश्ता, शादी का बनाता था दबाव, प्रकरण दर्ज

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर: एक सिरफिरा आशिक लगातार युवती को मानसिक रूप से प्रताडि़त कर उसका पीछा कर शादी का दबाव बना रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने पीडि़ता के होने वाले ससुराल वालों को फोन कर दो अलग-अलग जगहों से उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पाटन पुलिस ने रिपोर्ट पर […]

You May Like