26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का दौर

भोपाल: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। महीने के अंतिम सप्ताह में जहां शुरुआत तेज गर्मी के साथ होगी, वहीं 26 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने इस बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 मार्च को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास होगा।

इसके बाद 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसका असर खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से अधिक जिलों में देखने को मिलेगा, जहां बारिश और हल्की आंधी की संभावना जताई गई है।हालांकि वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम का प्रदेश पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे पहले 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर देखा गया था, जो अब थम चुका है और इसी कारण गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है।
तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों की बारिश और ओलावृष्टि ने 45 जिलों को प्रभावित किया था, जिनमें से 17 जिलों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं और बारिश के कारण केला, पपीता और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Next Post

ओबीसी आरक्षण मामला: दस्तावेज दायर करने मिला 15 अप्रैल तक का समय

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर:सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के संबंधित दायर एसएलपी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वापस भेजते हुए सुनवाई के निर्देश दिये थे। ओबीसी आरक्षण के पक्ष तथा विपक्ष में दायर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ के द्वारा की […]

You May Like