
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक सादगीपूर्ण किंतु भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने के.एम.पी. मिंज, अपर महाप्रबंधक (एसडीएक्स), वी.एस. चौहान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सावित्री शाक्या, अधिकारी (चिकित्सा) सहित सात पर्यवेक्षकों एवं एक कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में सभी के सुखद एवं संतोषपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि जीवन की दूसरी पारी को सार्थक बनाएं, स्वस्थ रहें और अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन का भरपूर आनंद लें।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा वर्षों तक दी गई समर्पित सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
