जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत धनवाही में 14 जनवरी को हुए गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से कट्टा, कारतूस जप्त किया गया है। रंजिश के चलते पुत्र के हत्यारे ने पिता पर गोली चलाई थी।पुलिस ने बताया कि मणिशंकर गौड़ 64 वर्ष निवासी धनवाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जनवरी की शाम लगभग 4-30 बजे घर से बीछी तिराहा पर छोटेलाल नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाने गया था.
दुकान के अंदर गांव का रोहित गौड़ की कटिंग साहिल सेन कर रहा था जैसे ही वह दुकान के अंदर घुसा रोहित ने उसे देखकर कट्टा निकालकर उसके सिर तरफ फायर किया था। उसने अपने हाथ से रोहित गोड़ के हाथ में धक्का दिया तो कट्टे से निकली गोली उसके कान के पास से होकर दुकान के कांच पर लग गई थी। रोहित ने मुह में मुक्का मारा था जिससे सामने वाला दांत टूट गया था। 27 दिसंबर 18 को रोहित गोड़ ने अपने साथी अभिषेक गौंड़ के साथ मिलकर मणिशंकर गौड़ के लड़के रंजीत सिंह की हत्या किया था।
मिट्टी के नीचे छिपा दिया था कट्टा
टीआई नेहरू खंडाते ने बताया कि धनवाही में दबिश देते हुये आरोपी रोहित गौड पिता राजेन्द्र गौड 26 वर्ष निवासी धनवाही मझोली को अभिरक्षा में लेते हुये कट्टा के सम्बंध में पूछताछ करने पर घर के पास मिट्टी के नीचे दबाकर रखना बताया, आरोपी की निशादेही पर घर के पास छिपा कर रखा हुआ कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उक्त कट्टा कारतूस कहॉ से प्राप्त किया इसके सम्बंध में पूछताछ जारी है।
