हिट एण्ड रन के लंबित 21 प्रकरणों को अगली बैठक में रखें

सतना :कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरूवार को एसडीएम, ट्रैफिक, पुलिस, आरटीओ की संयुक्त बैठक लेकर हिट एण्ड रन के प्रकरणों के निराकरण तथा राहवीर योजना की समीक्षा की।हिट एण्ड रन के प्रकरणों में अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की स्थिति में मृत्यु पर 2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर प्रभावितों और परिजनों को 50 हजार रूपये तक की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है।

डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने बताया कि वर्ष 2025 में हिट एण्ड रन के 15 प्रकरण दर्ज हुए है। जिनमें 6 मृत्यु और 9 गंभीर रूप से घायल हुए है। डैशबोर्ड के अनुसार थानों में कुल 112 प्रकरण दर्ज हुए। जिनमें 71 घायल और 41 मृत्यु के प्रकरण है। थानों से तहसीलों में परीक्षण कर हिट एण्ड रन के कुल 55 प्रकरण भेजे गये है। जिनमें 21 मृत्यु और 23 घायलों के प्रकरण मिले हैं।

इन प्रकरणों में 14 मृत्यु के प्रकरण और 3 घायल के प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जबकि 6 मृत्यु और 16 घायलों के प्रकरण निरस्त कर दिये गये हैं। एक मृत्यु का प्रकरण और 4 घायलों के प्रकरण प्रक्रियाधीन है। इन प्रकरणों में 5 अज्ञात मौते भी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि रघुराजनगर सिटी के पास 21 और मझगवां के 3 प्रकरण लंबित है। इनके निराकरण के लिए समस्त दस्तावेजों के साथ अगली बैठक में उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम एलआर जांगडे, राहुल सिलाडिया, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, जिला लोक अभियोजक रमेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

Next Post

रेलवे स्टेशन में ट्रेन के सामने लेटा युवक, बाल-बाल बची जान

Fri Aug 22 , 2025
सतना : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ट्रेन के सामने लेट गया. हलांकि युवक ने पहले अपनी गर्दन रेलवे ट्रैक पर रख दी. लेकिन जैसे ही इंजन को सामने आते देखा तो घबराकर पटरी के बीचों-बीच लेट […]

You May Like