
रीवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अलोकतांत्रिक तरीके से निरस्त किये जाने के विरोध में लोकतंत्र बचाओ उपवास कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू की अध्यक्षता में संभागीय कमिश्नर कार्यालय रीवा के समक्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं सभी कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उनके प्रिय भजन रघुपति राघव के गायन के साथ हुआ। लोकतंत्र बचाओ उपवास कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री राजमणि पटेल ने कहा कि सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या है। सुश्री नटराजन का नामांकन जिन कारणों से रद्द किया गया है वह किसी भी दशा में कानूनन अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इस अलोकतांत्रिक कार्य को हमें देश के कोने कोने में जन जन तक पहुंचाना है जिससे भाजपा के चाल और चरित्र को उजागर हो सके। अध्यक्षता कर रहे अशोक पटेल झब्बू ने कहा कि हमारा यह संघर्ष केवल एक दिन के उपवास के बाद समाप्त नहीं होगा वरन् लोकतंत्र की रक्षा के लिए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को अक्षुण्य रखने के लिए व गोड़सेवादी विचारधारा को समाप्त करने के लिए निरंतर चलता रहेगा तथा केन्द्र और प्रदेश के भाजपा सरकार को जब तक सत्ताच्युत नहीं कर देते तब तक चुप नहीं बैठेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी व आभार प्रदर्शन संगठन महासचिव ग्रामीण एड. रवि तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विद्यावती पटेल, कविता पाण्डेय, प्रदेश सचिव शीला त्यागी, विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर पटेल, बबिता साकेत, डॉ. अरुणा तिवारी, गोविंद दास तिवारी, शिवप्रसाद प्रधान, गिरीश सिंह, विपिन पाण्डेय, रमेश पटेल, पंकज उपाध्याय, शहीद मिस्त्री, लल्लन खान, लखनलाल खण्डेलवाल, मानवेन्द्र सिंह नीरज, मुस्तहाक खान, प्रदीप अवस्थी, जी.पी. त्रिपाठी, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, महेन्द्र उपाध्याय, शिवेन्द्र सिंह, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी काकू, वीरेन्द्र द्विवेदी बाबा, नजमा बेगम, धनेन्द्र सिंह, रवि तिवारी, अकरम अंसारी, गुलाम अहमद, रामप्रकाश तिवारी डैडू, विजयलक्ष्मी मिश्रा, तारा त्रिपाठी, ममता सिंह, देवती साकेत, जीतेन्द्र त्रिपाठी, सुनील दुबे, लल्लू सिंह यादव, अरूण पाण्डेय, राजहंस रवि, राजेन्द्र तिवारी, दिलीप गौतम, संजय तिवारी, प्राची शुक्ला, नीलम पाण्डेय, सोनू साकेत, मुर्तुजा अंसारी, गौरव कुशवाहा, आशिक खान, दिनेश सेन, नूर अफजल अंसारी, राकेश पटेल, राजाराम गौतम, धर्मेन्द्र मिश्रा, अम्बरीश शुक्ला, नारेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, रईस खान, जमुना चतुर्वेदी, शैलेन्द्र सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
