सीहोरा खुर्द: बालाजी मंदिर की धर्मशाला में लगी नागों की अदालत

रायसेन। जिले के गैरतगंज तहसील के सिद्ध क्षेत्र श्री रामरसिया धाम सीहोरा खुर्द में नागपंचमी पर नागों की अदालत का आयोजन किया है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सेदारी की। भारी बारिश के कारण इस साल यह धार्मिक आयोजन शेषनाग के दरबार में ना होकर बालाजी धाम मंदिर सीहोरा के सामने धर्मशाला में रखा गया।

आयोजन के दौरान सर्पदंश से पीड़ित रहे लोगों के शरीर में नागों की आत्मा ने प्रवेश कर काटने का कारण बताया। यह लोग इस वर्ष में जरा सी गलती की वजह से नागों से सताने के बाद सीहोरा दरबार में पहुंचे थे। इस तरह के आयोजन को देखने के लिए दूर दराज के लोग से उपस्थित हुए।

तहसील मुख्यालय गैरतगंज से लगभग 13 किमी दूर सिलवानी रोड स्थित ग्राम सीहोरा खुर्द श्री हनुमान बालाजी जी एवं श्री शिवजी के सिद्ध स्थान के लिए ख्यातिलब्ध है। सीहोरा गांव नागपंचमी के मौके पर नागों की अदालत लगती है।

मान्यता है कि सालभर में सर्पदंश से पीड़ित लोग सीहोरा पहुंचकर वहां के पंडा अजब सिंह गुर्जर से गांसी बंधवाते हैं, जिससे उन्हे लाभ प्राप्त होता है तथा पीड़ित स्वस्थ हो जाते हैं। बाद में उन्हें नागपंचमी पर पुनः सीहोरा पहुंचना होता है। नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को हुए इस आयोजन में जिले सहित अन्य स्थानों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मौके पर मौजूद सर्पदंश से पीड़ित रहे व्यक्ति एवं उनके परिजन रामसखी गुर्जर सीतापुर, बिहारी लाल सिंघाड़, नीता बाई सिलवानी, राजाराम विश्वकर्मा, कन्हैयालाल, ने दावा किया कि वे नाग के सताए हुए व्यक्तियों को सीहोरा दरबार में लाए थे। यहां से गांसी बंधवाने के बाद आराम मिल गया था।

अपने आप में अनोखा है यह आयोजन….

इस आयोजन को आस्था कहें या अंधविश्वास परन्तु लोग बड़ी संख्या में इस स्थान से जुड़े हुए हैं। आधुनिक युग में जहां अंधविश्वासों को तो लोग विश्वास करने में संकोच भी करते हैं।विज्ञान ने काफी तरक्की की है।

नाग नागिन ने बताई काटने की वजह….

धर्मशाला में आयोजित नागों की अदालत में जरा सी गलती की वजह से इंसानों को नाग नागिन ने डस लिया था ।उन्होंने उनकी गलतियों को सभी के सामने बताया और क्षमा मांगने को कहा।

 

Next Post

रायसेन में बिजली कटौती से नागरिक बेहाल

Wed Jul 30 , 2025
रायसेन। शहर में हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते पुराने और नए मोहल्लों में कई घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित […]

You May Like