जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर तोड़ा परफेक्ट लाइफ का भ्रम, बोलीं- जिंदगी साफ-सुथरी नहीं होती

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर ‘परफेक्ट लाइफ’ के भ्रम को तोड़ा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि जिंदगी कभी साफ-सुथरी नहीं होती।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान एक बार फिर अपने बेबाक और गहरे विचारों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अपनी सादगी, ईमानदारी और जीवन के अनुभवों को साझा करने वाली जीनत अमान ने इस बार जिंदगी की सच्चाई पर खुलकर बात की है। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने उस भ्रम को तोड़ने की कोशिश की है, जिसमें आज की दुनिया जी रही है कि जिंदगी साफ-सुथरी और परफेक्ट होती है।

जीनत अमान ने लिखा कि हम अक्सर दूसरों की जिंदगी को देखकर यह मान लेते हैं कि सब कुछ व्यवस्थित और खूबसूरत है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग होती है। उन्होंने कहा कि हम खुद को इस झूठ में फंसा लेते हैं कि जिंदगी साफ-सुथरी होती है। सच्चाई यह है कि कोई भी जीवन पूरी तरह व्यवस्थित नहीं होता। जिन लोगों को हम देखते या जिनके बारे में पढ़ते हैं, उनकी जिंदगी इसलिए साफ लगती है क्योंकि हम उनके बारे में बहुत कम जानते हैं।

जीनत अमान ने कही ये बात

जीनत अमान ने आगे लिखा कि हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक बड़ा बिखराव छिपा होता है। हर इंसान अपनी जिंदगी में लालच, जलन, धोखा, वासना और हिंसा जैसे अनदेखे शैतानों से जूझ रहा होता है। जीनत अमान का मानना है कि यही वजह है कि गॉसिप लोगों को आकर्षित करती है, क्योंकि वह दिखावे के पीछे छिपी कमियों को उजागर करती है।

Next Post

ऑटो पलटाई, चालक को धमका किया हमला, यात्री भी हुआ घायल

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर:सिविल लाईन थाना अंतर्गत मुख्य रेल्वे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पैसे को लेकर उपजे विवाद के बाद पार्किंग संचालक के गुर्गों ने गुंडई दिखाते हुए ऑटो चालक को धमकाते हुए उस पर लाठी से हमला कर दिया और ऑटो पलटा दी। जिसके चलते यात्री भी चोटिल हो गया।पुलिस के […]

You May Like