ऑटो पलटाई, चालक को धमका किया हमला, यात्री भी हुआ घायल

जबलपुर:सिविल लाईन थाना अंतर्गत मुख्य रेल्वे स्टेशन के बाहर पार्किंग के पैसे को लेकर उपजे विवाद के बाद पार्किंग संचालक के गुर्गों ने गुंडई दिखाते हुए ऑटो चालक को धमकाते हुए उस पर लाठी से हमला कर दिया और ऑटो पलटा दी। जिसके चलते यात्री भी चोटिल हो गया।पुलिस के मुताबिक देवेंद्र जाटव निवासी रक्षा कॉलोनी राँझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे आटो चलाता है। रात्रि 10:30 बजे आटो क्रमांक एमपी 20 आर 8844 से गनेश दाहिया के साथ रेल्वे स्टेशन सवारी लेने गया था।

प्लेटफार्म क्रमांक 01 के एग्जिट गेट से बाहर जा रहा था पार्किंग गेट में लगे कर्मचारी सत्यम यादव, आजाद खान, कृष्ण कुमार यादव है जो पार्किंग के पैसे 24 रुपये मांगने लगे तो 25 रुपये दिया तो उसे एक रुपये वापस किया। इसके बाद उसने बोला की 20 रूपए लगते है तुम लोग 24 रुपए ले रहे हो तो विवाद करते हुए उसे धमकाने लगे। तीनों ने उस पर लाठी से हमला कर चोट पहुंचा दी धक्का देकर ऑटो पलटा दिया जिससे वारी राजाराम दाहिया घायल हो गया। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कहने लगे दुबारा स्टेंड में दिखे तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

सुसाइड केस में झूठी गवाही नहीं दी तो दंपत्ति पर किया हमला

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत हाईवे तिराहा में सुसाइड केस में झूठी गवाही न देने पर महिला ने पति-पत्नी के साथ मारपीट करते हुए लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जयकुमार चौधरी निवासी हाईवे तिराहा गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like