अवैध संबंध के खुलासे के डर से नानी की हत्या

सतना: मामी के साथ अवैध संबंध के खुलासे के डर से युवक ने अपनी ही नानी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका रुकमणि आदिवासी पति स्व. भृगुपति आदिवासी उम्र 65 वर्ष निवासी देवमऊ झिरिया टोला की मर्ग जांच की गई। विवेचना में सायबर सेल के सहयोग से मोबाइल नंबर के डिटेल ,आस पास गवाह एवं साक्षी से पूछताछ किया जाने पर संदेही कयामत रावत एवं भारती उर्फ कंचन रावत का नाम सामने आया।

पूछताछ के जरिए यह जानकारी सामने आई कि कयामत रावत का अपनी मामी भारती उर्फ कंचन रावत से अवैध संबंध चलता था। मृतिका ने दोनो लोगो के अवैध संबंध को देख लिया था। नानी द्वारा परिवार में इस बात की चर्चा करने पर बदनामी होगी जिसके डर से आरोपी कयामत रावत द्वारा नानी को रास्ते से हटाने के उद्देशय से मारपीट कर गला घोंटते हुए हत्या कर दी। जिसे देखते हुए आरोपी कयामत रावत एवं भारती उर्फ कंचन रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

डिजिटल क्रांति में भारत ने रचा नया इतिहास, देश के 57% लेनदेन के साथ कैश को पछाड़कर यूपीआई बना नंबर-1 पेमेंट मोड, वित्त मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

Tue Feb 17 , 2026
नई दिल्ली | भारत में डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक युगांतकारी परिवर्तन हुआ है। वित्त मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (UPI) अब देश का सबसे पसंदीदा भुगतान माध्यम बन गया है, जिसकी कुल लेनदेन में हिस्सेदारी 57 प्रतिशत तक पहुँच गई है। इसके विपरीत, कभी बाजार […]

You May Like