नेतन्याहू, हिज्बुल्ला से बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति : ट्रंप

वाशिंगटन, 0 2 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हिज्बुल्ला के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने हमले रोकने पर सहमति जतायी है। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी बयान में कहा कि उनकी नेतन्याहू के साथ बेहद सकारात्मक और उपयोगी बातचीत हुई, जिसके बाद बेरूत में किसी भी नये सैन्य अभियान के लिए सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो सैनिक वहां जाने की तैयारी में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि हिज्बुल्ला के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और संगठन ने भी गोलीबारी रोकने पर सहमति व्यक्त की है। श्री ट्रंप के अनुसार, समझौते के तहत इजरायल हिज्बुल्ला पर हमला नहीं करेगा और हिज्बुल्ला भी इजरायल के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने इसे क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति बताते हुए उम्मीद जतायी कि दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करेंगे।

.....

Next Post

सन नियो ने एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी- 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' का पहला प्रोमो किया जारी

Tue Jun 2 , 2026
मुंबई, 02 जून (वार्ता) सन नियो अपने दर्शकों के लिए नया प्रेरणादायक शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ लेकर आ रहा है। चैनल ने इस शो का पहला प्रोमो जारी किया है, जिसमें दर्शकों की मुलाकात वैदेही से होती है। इस किरदार को आरती बिराजदार निभा रही हैं। वैदेही […]

You May Like