13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को राहुल गांधी ने दी शुभकामना

नयी दिल्ली, 01 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी है।

आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप का आज स्थापना दिवस है।

श्री गांधी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए संदेश में कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं ने भारत की आत्मा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामना की कि ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश निरंतर प्रगति करें, समृद्ध हों और एक अधिक एकजुट राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते रहें। श्री राहुल गांधी ने अपने संदेश के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक समृद्धि देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करती रहेगी।

 

Next Post

अज्ञात ठग ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 4.27 लाख रुपये

Sun Nov 1 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल इलाके में ऑनलाइन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने एक बुजुर्ग के खाते से 4 लाख 27 हजार 333 रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like