
जबलपुर। श्रम कानून में परिवर्तन के खिलाफ डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के 4 दिवसीय राष्ट्रीय आंदोलन को कर्मचारियों का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। बुधवार को लेबर कोड के विरोध में जीसीएफ के सभी गेटों में जन जागरूक अभियान के साथ कर्मचारियों ने काला बैच धारण किया। इस दौरान मजदूर संघ हथौड़ा के पदाधिकारियों ने जीसीएफ के विभिन्न द्वारों पर कर्मचारियों को चार लेबर कोड से होने वाली विसंगति के बारे में कर्मचारियों को समझाया गया एवं काला बैच लगाकर इस श्रम कानून का विरोध किया ।
जीसीएफ के मुख्य द्वार का मोर्चा मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ,रितेश बेन द्वारा ,पश्चिमी द्वार का मोर्चा राजा पांडे, उत्तम विश्वास,पार्थ ओझा, विद्यानगर गेट पर अमित चंदेल ,बीरबल सिंह, आशीष विश्वकर्मा के द्वारा नेतृत्व किया गया।
