प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी पर किया हमला, मामला दर्ज

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वंशकार मोहल्ला में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महर्षि स्कूल के पीछे रहने वाली 18 वर्षीय आरती वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले अमित वंशकार के साथ प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद आरती अपने मायके आई थी। जब आरती घर पर थी, तभी उसके पिता मुकेश वंशकार प्रेम विवाह की बात को लेकर विवाद किया। आक्रोशित पिता ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में आरती की कलाई पर गंभीर चोट आई है। आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकेश वंशकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

होटल संचालक से अड़ीबाजी, चाकू चमका धमकाया

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रंगदारी न देने पर एक होटल संचालक के साथ सरेराह मारपीट कर दी। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस के अनुसार रक्षानगर बड़ा पत्थर निवासी 36 वर्षीय निहाल चौकसे भंवरताल गार्डन में होटल संचालित करते हैं, रात अपना काम […]

You May Like