निगम ने 40 अवैध और 70 से ज्यादा अस्थाई होर्डिंग्स हटाए

इंदौर:नगर निगम ने बुधवार को कनाडिया रोड पर अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अवैध पक्के और अस्थाई होर्डिंग के साथ सड़क पर किया अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम रिमूवल दस्ते के कर्मचारियों से अभद्रता भी की गई.

आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर आज बंगाली चौराहा से भंडारी रिसोर्ट की ओर कनाडिया रोड पर रिमूवल एवं अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई. निगम की रिमूवल टीम ने सुबह संयुक्त अभियान चलाकर सड़क किनारे, फुटपाथ तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, बोर्ड, गुमटी एवं बाधक निर्माणों हटाना शुरू कर दिया था. रिमूवल कार्रवाई के दौरान 40 अवैध तथा 70 से ज्यादा अस्थाई होर्डिंग्स हटाए गए.

इसके अलावा फुटपाथ एवं सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर 10 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया गया. उक्त अवैध होर्डिंग एवं अतिक्रमणों के कारण यातायात बाधित हो रहा था. निगम आयुक्त यादव ने निर्देश दिए है कि शहर में सौंदर्यीकरण, सुगम यातायात एवं जन सुविधाओं में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, अतिक्रमण या बाधक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगमकर्मियों के साथ मारपीट पर एफआईआर
आज अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम रिमूवल अधिकारी अश्विन कल्याणे , निगम रिमूवल सुपरवाइजर और दस्ते के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई. मारपीट करने वाले राकेश जोशी एवं उदय जोशी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की कनाडिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई.

Next Post

इंडिगो की उड़ान व्यवस्था डगमगाई, देशभर में दर्जनों फ्लाइटें रद्द

Thu Dec 4 , 2025
इंदौर: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो अपने क्रू मेंबर की कमी से जूझ रही है, जिसका असर बुधवार को पूरे नेटवर्क पर दिखा. कई बड़े शहरों में उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे. इंदौर भी इससे अछूता नहीं रहा, जहां कई उड़ानें या […]

You May Like